फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demolished boundry wall, destroyed garden

अराजकतत्वों ने उजाड़ा बाग, तोड़ी बाउंड्रीवाल

Tue, 26 Apr 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
demolished boundry wall, destroyed garden
अराजकतत्वों ने उजाड़ा बाग, तोड़ी बाउंड्रीवाल
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के सिलहटा गांव में एक महिला किसान का मनरेगा के सहयोग से लगे बाग को अराजक तत्वों ने तहस-नहस कर दिया। उन्होंने बगीचे की बाउंड्रीवाल को क्षति पहुंचाई है। महिला किसान ने कई बार बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव की प्रभावती देवी पत्नी स्व. फूलचंद पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने मनरेगा के सहयोग से गांव में बाग लगाया है। उनके दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं। वह गांव में अकेली रहती हैं। गांव के कुछ अराजक तत्व उनके बाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बागीचे की बाउंड्री वाल तोड़ दी है। वे कई बार बाउंड्रीवाल को क्षति पहुंचा चुके हैं। रात में बगीचे में लगे पौधों को तहस-नहस कर दिया। बाउंड्रीवाल तोड़ने से उनका कई बार आर्थिक नुकसान हो गया है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ बगीचे में पौधों को नुकसान पहुंचाने और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त करने की तहरीर दी है। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed