फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demand for money to remove the transformer that took away the son's life

UP: जिस ट्रांसफार्मर ने छीनी 9 साल के बेटे की जिंदगी, अब हटाने के लिए बिजली निगम मांग रहा रुपये

Wed, 02 Sep 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Sep 2026 12:32 AM IST
सार

जिस ट्रांसफाॅर्मर और तार की चपेट में आकर एक पिता ने पांच साल पहले अपना नौ वर्षीय बेटा खो दिया था, वही ट्रांसफाॅर्मर परिवार के लिए फिर खतरा बन गया है। आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर को दूसरी जगह लगवाने के लिए बिजली निगम पीड़ित पक्ष से ही आठ लाख रुपये मांग रहा है।

विज्ञापन
Demand for money to remove the transformer that took away the son's life
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिस ट्रांसफाॅर्मर और तार की चपेट में आकर एक पिता ने पांच साल पहले अपना नौ वर्षीय बेटा खो दिया था, वही ट्रांसफाॅर्मर परिवार के लिए फिर खतरा बन गया है। इस बार नवलपुर-सिकंदरपुर हाईवे के निर्माण के चलते खंभे और ट्रांसफाॅर्मर को उसके घर के और करीब स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन

आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर को दूसरी जगह लगवाने के लिए बिजली निगम पीड़ित पक्ष से ही आठ लाख रुपये मांग रहा है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के उरदौली गांव निवासी यशवंत कन्नौजिया ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर के ठीक सामने दो खंभे लगे हैं और उन पर ट्रांसफाॅर्मर स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2021 में उनका नौ वर्षीय बेटा पीयूष दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यशवंत का कहना है कि बेटे की मौत के बाद उन्होंने कई बार बिजली निगम के अफसरों से खंभे और ट्रांसफाॅर्मर को हटवाने की मांग की मगर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अब नवलपुर-सिकंदरपुर हाईवे निर्माण के लिए खंभे और ट्रांसफाॅर्मर को उनके घर के और करीब लगाया जा रहा है। ट्रांसफाॅर्मर में आए दिन शॉर्ट सर्किट होता रहता है। इससे परिवार के लोग भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं।

पीड़ित का कहना है कि यदि ट्रांसफाॅर्मर को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो भविष्य में फिर कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़ित यशवंत क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से भी मिल चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed