{"_id":"6797f28cecaec901550fc04f","slug":"demand-for-arrest-of-accused-of-fraud-deoria-news-c-208-1-deo1004-145710-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
Tue, 28 Jan 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कालेज में नौकरी व आवास के लिए लोन दिलाने के नाम पर 2.75 लाख रुपये हड़पने वाली महिला की गिरफ्तारी की मांग को ले दूसरे दिन पीड़ित महिलाएं कोतवाली पहुंची। सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक जालसाज महिला ने सात महिलाओं व दो पुरुषों का रुपये हड़प लिया है। रुपये मांगने पर महिला द्वारा धमकी दी जा रही है। शनिवार को ठगी के शिकार महिलाओं ने थाना समाधान दिवस पर भी पत्रक देकर जालसाज महिला के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं। कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि बरियारपुर कस्बा निवासी चन्दन प्रसाद पुत्र हरीलाल प्रसाद की नवंबर 2023 में एक महिला से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन