{"_id":"664d1d66b7500aa8600c5a76","slug":"delivery-in-ambulence-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-126203-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
Wed, 22 May 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
फोट़ो-
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। एंबुलेंस कर्मियों की सूझ-बूझ से एक प्रसूता का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ। बाद में एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
क्षेत्र के ग्राम डेमुसा की रहने वाली फरीना खातून (25) को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों की सूचना पर भाटपाररानी से पहुंचे 102 एंबुलेंस कर्मी प्रसूता को लेकर अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में प्रसूता को तेज दर्द होने लगा। एंबुलेंस के ईएमटी कृष्णा कुमार गुप्ता व पायलट फूलचंद वर्मा ने सूझबूझ से आशा कार्यकर्ता के साथ एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मी प्रसूता को ले जाकर निकटवर्ती भटनी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों का इलाज किया और स्वस्थ बताया है।