{"_id":"6150bb728ebc3e0a29667d24","slug":"death-in-road-accident-deoria-news-gkp4107329200","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में शख्स की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में शख्स की मौत
सोनूघाट। हादसे में घायल सदर कोतवाली के सोनूघाट के बनियापार टोला निवासी मनोज शर्मा की शनिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनूघाट के बनियापार टोला निवासी मनोज शर्मा एक व्यक्ति का मैजिक वाहन चलाते थे। सुबह घर से स्कूटी से मजदूरी का पैसा लेकर राघवनगर स्थित मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान शहर के सीसी रोड स्थित कान्वेंट स्कूल के सामने बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वे खून से लथपथ हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रात में करीब दस बजे गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।