{"_id":"62cc6d21b6da8900cb61fcc2","slug":"death-due-to-current-deoria-news-gkp443370820","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के जंगल कटाई गांव में सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जंगल कटाई ग्राम निवासी लक्ष्मण प्रसाद (19) आसपास के गांवों में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सुबह घर की लाइन ठीक करने के दौरान स्पार्किंग के बाद विद्युत तार टूट कर उनके ऊपर गिर गया। वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सरकसिया देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।