फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death due to current

बिजली का केबल टूटा, जद में आने से युवक की मौत

Fri, 02 Jul 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
death due to current
बिजली का केबल टूटा, जद में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के नेतवार गांव में खेत में काम कर रहे 30 वर्षीय युवक अर्जुन के ऊपर बिजली क केबल टूटकर गिर गया। गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
नेतवार गांव निवासी अर्जुन गोंड़ शुक्रवार की सुबह खेत पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच खेत के ऊपर से गया बिजली का केबल टूट कर उसके ऊपर गिर गया। आसपास के लोग जब तक कुछ कर पाते वह बुरी तरह से झुलस गया। अर्जुन के मौत की खबर मिलते ही मां विंध्यवासिनी और पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल था। हुई दर्दनाक घटना को लेकर दरवाजे पर आने-जाने वाले लोग ईश्वर को कोस रहे थे। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक के मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन

अबोध बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
बरहज। नेतवार गांव निवासी अर्जुन गोंड़ की मौत से गांव के लोग मर्माहत हैं। अर्जुन परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पांच वर्ष के अक्षय, तीन साल के आंशिक और मासूम सुंदरी के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed