{"_id":"5fdf94ae8ebc3e3d42692850","slug":"death-due-to-corona-in-saudi-arab-deoria-news-gkp377659550","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पीड़ित कुसुम्हा गांव के हरि नरायण सिंह की सऊदी अरब में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पीड़ित कुसुम्हा गांव के हरि नरायण सिंह की सऊदी अरब में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से पीड़ित कुसुम्हा गांव के हरि नरायण सिंह की सऊदी अरब में मौत
रुद्रपुर। क्षेत्र के कुसुम्हा गांव हरि नरायण सिंह की सऊदी में मौत हो गई। वह कोरोना से संक्रमित बताया जा रहे हैं। मौत की खबर पर गांव में कोहराम मच गया। रोजगार के सिलसिले में वह एक साल पहले सऊदी अरब गए थे।
मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी हरि नरायण सिंह (55) सऊदी में एक कंपनी में कार्य करते थे। चार बार विदेश से वापस आने के बाद वह करीब एक साल पहले सऊदी गए थे। परिजनों के अनुसार, पांच दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में कोरोना संक्रमित मिले। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। उनका साला भी उसी कंपनी में कार्य करता है। उन्होंने मौत की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। हरि नरायण सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। एक मात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार वज्रपात हो गया। पत्नी नीतू देवी बेहोश हो गईं। दोनों बेटे सुनील और आदर्श का पिता की मौत पर रो-रोकर बुरा हाल था। अभी दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है।