{"_id":"64a70cec23c8a0eb8f0e15c4","slug":"dead-body-of-missing-woman-found-in-khanua-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-702-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर से लापता महिला का शव खनुआ नदी में मिला, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर से लापता महिला का शव खनुआ नदी में मिला, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो मीना देवी
मृतका के पिता ने थाने में दी तहरीर, सास को छोड़कर सभी आरोपी घर छोड़कर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एक दिन पूर्व घर से लापता महिला का शव बृहस्पतिवार को खनुआ नदी मिला। पुलिस शव को पानी से बाहर निकाल कर मृतका का शिनाख्त की। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष वालों ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं।
भटनी थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने बेटी की शादी रायबारी गांव के नंदू यादव से 2016 में की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता मीना देवी (27) को प्रताड़ित करने लगे। शिकायत पर घांटी बाजार में दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई। इसके बाद नंदू और मीना से दो पुत्र रितिक और रोहित हुए। नंदू भी कमाने पूना चला गया। आरोप है कि दो साल से ससुराल वाले दहेज बकाया की बात कहकर मीना को मारने-पीटने लगे। पिता से दहेज की मांग कर लाने की बात कहकर घर से कई बार निकाल दिए। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मीना ससुराल में रहकर बच्चों का पालन-पोषण करती थी। रविवार देर रात मीना संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। ससुराल वालों ने इसकी जानकारी मायके पक्ष को दी। दोनों पक्ष मिलकर उसे ढूंढ ही रहे थे कि मंगलवार को रायबारी गांव के पास खनुआ नदी में चरवाहों ने नदी में एक शव देखा। शोर मचाने पर आसपास के गांव वाले जुट गए। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला। लोगों ने मृतका की पहचान मीना देवी पत्नी नंदू यादव के रूप में की। जानकारी होने पर मीना के पिता वीरेंद्र भी नदी घाट पर पहुंच गए। बेटी का शव देख वीरेंद्र दहाड़े मार कर रोने लगे। बाद में थाने पहुंचकर उन्होंने पति, सास, देवरानी व अन्य ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो वृद्ध सास को छोड़कर सभी परिजन फरार मिले। पूछताछ में आरोपी सास ने बताया कि मीना मानसिक रोगी थी। वह अक्सर बिना बताए रात को घर से गायब हो जाती थी। हत्या का आरोप निराधार है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि खनुआ नदी में महिला का शव मिला है। पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी सास को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।