फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found on the side of the road

Deoria News: सड़क के किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Dec 2022 01:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 01:49 PM IST
सार

यदु परसिया गांव निवासी वशिष्ठ शुक्ला (50 वर्ष) ने बाइक खरीदी थी। जिससे उन्होंने बाइक खरीदी थी, मंगलवार को उसके साथ एआरटीओ कार्यालय गए थे। शाम होने पर घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने मोबाइल फोन पर नंबर डायल किया। फोन ऑफ था। बुधवार की सुबह वशिष्ठ का शव पैकौली में सड़क के किनारे मिला।

विज्ञापन
dead body found on the side of the road
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

एक दिन पहले बाइक अपने नाम ट्रांसफर कराने गए एक व्यक्ति का शव सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली गांव के पास बुधवार को सड़क के किनारे मिला। मृत व्यक्ति की पहचान पाकेट से मिले आधार कार्ड के जरिए हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सुरौली थाना क्षेत्र के यदु परसिया गांव निवासी वशिष्ठ शुक्ला (50 वर्ष) ने बाइक खरीदी थी। जिससे उन्होंने बाइक खरीदी थी, मंगलवार को उसके साथ एआरटीओ कार्यालय गए थे। शाम होने पर घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने मोबाइल फोन पर नंबर डायल किया। फोन ऑफ था। बुधवार की सुबह वशिष्ठ का शव पैकौली में सड़क के किनारे मिला।
विज्ञापन


पॉकेट में गाड़ी की चाबी और आधार कार्ड था। इससे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनकी पहचान की। वह पूजा-पाठ कराते थे। पत्नी मंजू देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं। उनकी एक बेटी और एक पुत्र श्रीप्रकाश शुक्ला है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। अभी परिजन ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed