{"_id":"61acfe40b9e6fb4c374e89ce","slug":"dca-deoria-news-gkp418825353","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जनपद निवासी पवन उपाध्याय को देवरिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पहला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन अस्तित्व में नहीं था, देवरिया के खिलाड़ी गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अधीन ही तैयारी करते थे।
उम्मीद है कि संघ के अस्तित्व में आने के बाद अब जनपद में क्रिकेट गतिविधियों का संचालन जनपद से ही किया जाएगा। पवन उपाध्याय प्रयागराज से जनपद तक अपनी सक्रिय सामाजिक क्रियाकलापों के लिए जाने जाते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय सहभागिता, पूर्व में युवा कल्याण मंत्रालय के डीजी नॉमिनी भी रह चुके हैं। जनपद में युवा महोत्सव एवं युवा गौरव सम्मान समारोह के संयोजक भी हैं। वर्तमान में वह भाजपा की प्रदेश इकाई में पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग में प्रदेश सहसंयोजक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। यूपीसीए के गोरखपुर मंडल के सचिव गजेंद्र तिवारी ने भी पवन को अध्यक्ष बनाए जाने की पुष्टि की है। वहीं आईपी मिश्रा को सचिव बनाए जाने की भी बात कही है।