फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dates announced for football and judo divisional trials

Deoria News: फुटबाल एवं जूडो के मंडलीय ट्रायल की तिथियां घोषित

Sun, 07 Jan 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dates announced for football and judo divisional trials
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं बस्ती व सहारनपुर में होंगी आयोजित
विज्ञापन


देवरिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल एवं सीनियर पुरुष-महिला जूडो प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसके लिए जिला ट्रायल नहीं होगा। सीधे मंडलीय चयन प्रक्रिया में ही जिले के भी खिलाड़ी शामिल होंगे।
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने शनिवार को बताया कि खेल निदेशालय की ओर से 16 से 23 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर स्टेट पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए मंडल ट्रायल नौ जनवरी को दोपहर 12 बजे से गोरखपुर में होगा। वहीं 19 से 21 जनवरी तक सहारनपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला जूडो प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

इसके लिए मंडल ट्रायल 16 जनवरी को दोपहर दो बजे से गोरखपुर में होगा। जिले के खिलाड़ी भी सीधे मंडल ट्रायल के जरिए मंडलीय टीम में चुने जाएंगे। जिले के माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य अपने स्कूल के संबधित खेलों के खिलाड़ियों को भी इसमें भेज सकते हैं। ट्रायल के दौरान हर खिलाड़ी को आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed