{"_id":"6af8adbf7b46f535120df644","slug":"measurement-of-ugrasen-marg-instructions-to-remove-encroachments-deoria-news-c-208-1-deo1035-196668-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उग्रसेन मार्ग की पैमाइश, कब्जा हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उग्रसेन मार्ग की पैमाइश, कब्जा हटाने के निर्देश
Sun, 15 Nov 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने गढ़रामपुर चौराहे से कोन्हवलिया बाबूराय गांव जाने वाले उग्रसेन मार्ग की शनिवार को पैमाइश कराई। राजस्व टीम ने सड़क का सीमांकन कर अतिक्रमण करने वालों को दो दिन के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
हालांकि, पैमाइश की कार्रवाई से स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने बिना नोटिस और सुनवाई के सीमांकन कराने का आरोप लगाया।
गढ़रामपुर निवासी सरजू जायसवाल ने सड़क की सीमा पर अवैध निर्माण के मामले में राजू गोंड, पंकज उर्फ हीरो आदि के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।
इस पर न्यायालय ने जिला प्रशासन को शिकायत का निस्तारण कर सड़क की सीमा से अवैध निर्माण हटवाने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय में आदेश का अनुपालन नहीं होने पर हाईकोर्ट ने डीएम समेत कई अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार गंगाराम, कानूनगो रामाप्रसाद, हल्का लेखपाल डीएन सिंह और रामरूप सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क की पैमाइश कराई। नायब तहसीलदार गंगाराम ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर पैमाइश कराई गई है।