{"_id":"6af8abb1fac9f372ad0fbac9","slug":"procurement-has-not-yet-begun-at-eight-paddy-purchase-centers-deoria-news-c-208-1-deo1030-196666-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आठ धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आठ धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं
Sun, 15 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र में पीसीएफ और पीसीयू के आठ धान क्रय केंद्रों पर अब तक खरीदारी शुरू नहीं हो सकी है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं, खाद्य विभाग के चार केंद्रों में से तीन पर धान खरीद शुरू हो गई है।
गौरी बाजार क्षेत्र में करीब 10 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है।
यहां 14 समितियां हैं, जिनमें आठ को क्रय केंद्र बनाया गया है। बी पैक्स बखरा, लेड़हा, छपौली, रामनगर और गौरी बाजार समेत आठ केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हुई है।
खाद्य विभाग के गौरी बाजार-ए केंद्र पर तीन किसानों से 131.20 क्विंटल धान खरीदा गया है। गौरी बाजार-बी और सी पर भी खरीद शुरू हो गई है, जबकि डी केंद्र पर अभी खरीद नहीं हुई है। विपणन निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि धान में नमी के कारण खरीद की गति धीमी है। संवाद