फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CT scan and X-ray facility will increase in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगी सीटी स्कैन व एक्स-रे की सुविधा, मरीजों को होगी राहत

Mon, 29 May 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
CT scan and X-ray facility will increase in medical college
अत्याधुनिक और एक-एक मशीनें लगाई जाएंगी, जगह चिह्नित हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एक्स-रे की सुविधा बढ़ाई जाएगी। अत्याधुनिक और एक-एक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे जांच की गुणवत्ता और बेहतर होगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। दोनों मशीनों को स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है। इसके बाद शासन की हरी झंडी मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मशीनों को स्थापित होने में छह माह का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। इसके शुरू होने से मरीजों को आसानी होगी।
मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ रही है। आर्थों, मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी सहित अन्य विभागों में मरीजों की लंबी कतार लगती है। डॉक्टर जरूरत के मुताबिक मरीजों को सीटी स्कैन और एक्स-रे कराते हैं। मरीजों की भीड़ को देखते हुए ओपीडी में र्पोटेबल मशीन से एक्स-रे होता है, यहां शरीर के छोटे अंगों का ही एक्स- रे होता है। इस मशीन से प्रतिदिन करीब सौ से अधिक मरीजों की जांच होती है। वहीं पुराने भवन में डिजिटिल एक्स-रे की सुविधा है। यहां लंबी लाइन लगती है। मरीजों को ढाई से तीन घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। हर रोज करीब ढाई सौ से अधिक एक्स-रे होता है। मरीज जब रिपोर्ट लेकर दिखाने के लिए ओपीडी में पहुंचते हैं तो डॉक्टर उठ गए रहते हैं। इस समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने और एक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा। वहीं सीटी स्कैन सेंटर पर एक दिन में करीब 50 जांच होती है। यहां लगी मशीन की क्षमता 16 स्लाइस की है, जिससे बारीक जांच नहीं हो पाती है। अब अत्याधुनिक मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए सेंटर के बगल में ही जगह चिह्नित किया गया है। जबकि पुराने भवन में डिजिटल एक्स-रे के पास पुरानी पैथालाॅजी भवन को नए एक्स-रे मशीन स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन

--------------
128 स्लाइस की मशीन से छोटी गांठ का भी चल जाएगा पता
- मेडिकल कॉलेज में एएचएम से अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन लगेगी, जिसकी क्षमता 128 स्लाइस होगी। इससे बारीक जांच होगी और छोटी गांठ, नस में दिक्कत का पता चल सकेगा। इससे डॉक्टर को बीमारी की आसानी से जानकारी हो जाएगी। वहीं अत्याधुनिक एक्स- रे मशीन स्थापित होने से मरीजों को सहूलियत होगी, उन्हें अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
एमआरआई के लिए भेजा प्रस्ताव
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए पंद्रह दिन पहले प्राचार्य ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। अभी तक यह सुविधा न होने से मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ती है, जिससे उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ती है।


------------
अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लगने से गुणवत्तायुक्त जांच रिपोर्ट मिलेगी। वहीं एक डिजिटल एक्स-रे मशीन भी स्थापित किया जाएगा। दोनों मशीनों को स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित कर लिए गए हैं। छह माह में मशीनों के लगने की उम्मीद है।
डॉ. एचके मिश्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed