फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of patients increased in medical college, there was scuffle

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में रोगियों की बढ़ी भीड़, हुई धक्का-मुक्की

Wed, 27 Nov 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients increased in medical college, there was scuffle
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही है। इसकी वजह से व्यवस्था पर असर पड़ा। अस्पताल में करीब दो हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे थे, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। कुछ जगह पर बगल से अंदर जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। भीड़ को सहेजने में सुरक्षा कर्मी व कर्मचारी जुटे थे।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल और बिहार प्रांत के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लाइन लग गई, जो दोपहर करीब 1.30 बजे तक रही। इलाज कराने के लिए करीब 2100 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा करीब 1100 से अधिक पुराने मरीज और तीमारदार भी थे। पर्ची लेने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे और लंबी लाइन लग गई। मेडिसिन में डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. विश्वजीत, डॉ. सत्यम ने करीब 350 मरीजों का इलाज किया। यहां सुबह 11 बजे तक लंबी कतार थी। बगल से जाने पर लोगों ने हल्ला मचाया। आर्थों में मरीजों की भीड़ रही। डॉ. अजय यादव, डॉ. शंभू, डॉ. धर्मवीर ने 355 मरीजों का इलाज किया। बगल से कुछ लोगों के जाने की काेशिश किए तो कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी ने उन्हें हटाया। सर्जरी में डॉ. ताहिर ने 155, चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. सुमित ने 140 से अधिक मरीजों का इलाज किया। नेत्र विभाग में डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. अदिती ने 200, मानसिक रोग में डॉ. अंबू पांडेय ने 100 से अधिक मरीजों का इलाज किया। ईएनटी में मरीजों की लंबी कतार रही। डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. आबिद ने करीब 2.20 बजे तक 186, चर्म रोग में डॉ. अजीत पाल, डॉ. प्रकृति ने 285, बाल रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ रही। डॉ. एचके मिश्रा ने 160 से अधिक मरीजों का इलाज किया। उधर एक्स-रे केंद्र पर भी भीड़ रही। मरीजों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed