{"_id":"663bdd557c52bf53ae0f8005","slug":"cro-nodal-officer-deoria-news-c-208-1-deo1004-125157-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीआरओ को नोडल अधिकारी किया नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीआरओ को नोडल अधिकारी किया नामित
Thu, 09 May 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने लोक सभा चुनाव के संबंध में राजनैतिक दलों और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की जनसभा, रैली, मीटिंग, वाहन, अस्थायी चुनाव कार्यालय आदि की अनुमति संबंधी सुविधा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर इनकोर पोर्टल के माध्यम से अनुमति संबंधी कार्यवाही निष्पादित किए जाने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी जलराजन चौधरी को नोडल अधिकारी अनुमति नामित किया है।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्रवार उक्त कार्य के लिए 6 कार्मिकों की तैनाती की है। 66-देवरिया के लिए सीआरए और सम्बद्ध आशुलिपिक अपर जिलाधिकारी कार्यालय सुजीत कुमार वर्मा एवं शस्त्र लिपिक कलक्ट्रेट कार्यालय राकेश सिंह, 67-बांसगांव के लिए पेशकार मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया कार्यालय वंश बहादुर यादव एवं पेशकार अपर जिलाधिकारी देवरिया कार्यालय भावेश त्रिपाठी तथा 71-सलेमपुर के लिए राजस्व सहायक कलक्ट्रेट देवरिया कार्यालय संजय कुमार एवं वेतन लिपिक कलक्ट्रेट देवरिया कार्यालय सैफ अली की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि नामित कार्मिक अपने से संबंधित संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में इनकोर पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय नोडल अधिकारी की आख्या प्राप्त कर अनुमति संबंधी आदेश मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया के हस्ताक्षर से समयबद्ध निर्गत कराया जाना तथा संबंधित आदेश को इनकोर पोर्टल पर अपलोड कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
अनुमति संबंधी आवेदनों के निस्तारण के लिए नामित राजीव कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पूर्व की भांति यथावत अपने दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। पूर्व निर्गत आदेश दिनांक 10 अप्रैल, 2024 निरस्त किया गया है।