फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   workers 'desires' Burned

आग में जल गए मजदूर के ‘अरमान’

Thu, 28 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 28 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
workers 'desires' Burned
खुखुन्दू के अहिरौली गांव में आग में जला मजदूर का आशियाना
पड़री बाजार में एक मजदूर का अपनी बेटी की डोली उठते देखने का अरमान उसकी आंखों के सामने आग में जलकर राख हो गया। गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में 30 हजार रुपये नकद समेत करीब तीन लाख का घरेलू सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। घर जलने के बाद मजदूर का परिवार आसमान तले रात गुजारने को मजबूर है। 
विज्ञापन



खुखुन्दू के अहिरौली गांव निवासी रामश्रृंगार साहनी के घर में बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। झोपड़ी के अंदर सो रहे लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। लोग अभी कुछ समझ पाते कि आग चारों तरफ फैल गई। शोर पर पहुंचे गांव वालों ने एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। रामश्रृंगार ने अपनी पसीने की कमाई से जुलाई में बेटी की शादी के लिए एक-एक सामान खरीदकर झोपड़ी में रखा था। 
विज्ञापन


आंखों के सामने चंद मिनटों में करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बुधवार को एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये कर्ज लेकर बर पक्ष के लोगों को देने के लिए रखा था। वह भी आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने की घटना में मजदूर के परिवार के शरीर का कपड़ा छोड़कर कुछ भी नहीं बचा है। इसके सामने बेटी की शादी के साथ-साथ दो जून की रोटी का संकट गहरा गया है। गांव वालों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की वजह का कारण झोपड़ी के ऊपर से गुजरा बिजली के तार से हुआ शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। समाजसेवी उपेंद्र तिवारी ने अग्नि पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये की मदद दी। वहीं भटनी के फत्तेहपुर टेघरा गांव में गेहूं की डंठल से फैली आग छोटी गंडक नदी के किनारे पहुंच गई। बाद में लोगों की सक्रियता से आग बुझाया गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed