फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   women was frauded

नौकरी को लेकर जालसाजी

Sat, 26 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 26 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
women was frauded
नाैकरी देने के नाम पर म‌ह‌‌‌िला से जालसाजी - फोटो : demo pic
मेहरौनाघाट। सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर एक जालसाज ने महिला से 1.65 लाख रुपये ले लिया। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने दी हुई रकम वापस मांगने लगी।
विज्ञापन

जालसाज रकम लौटाने के बजाय उसे धमकी देने लगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जालसाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बलिया, भीमपुरा थाना क्षेत्र के बलेसर गांव की रहने वाली मीना यादव की मुलाकात ढाई वर्ष पूर्व एक रिश्तेदार के जरिए लार थाना क्षेत्र के मजरियाव गांव निवासी एक शख्स से हुई।

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसने अपनी बातों में उसे उलझा लिया। शख्स ने महिला को एक कॉलेज में शिक्षक के पद पर नौकरी देने के लिए 1.65 लाख रुपये ऐंठ लिया। एक साल बीतने के बाद जब महिला नौकरी के बारे में जानकारी लेनी चाही तो जालसाज शख्स उसे भरमाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाज के बारे में जब महिला ने जानकारी की तो उसे ठगी का अहसास हुआ। महिला दी हुई रकम वापस मांगने लगी। एक साल तक जालसाज महिला को दौड़ाता रहा। महिला ने जब दबाव बनाना शुरू किया तो वह मारपीट करने पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

 

पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत लार पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जालसाज को हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसओ विनोद यादव ने बताया कि नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed