फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman killed in land disputes knockout

जमीन विवाद में महिला को पीटकर मार डाला

Wed, 14 Sep 2016 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 14 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in land disputes knockout
कत्ल
कंचनपुर (देवरिया)। जमीन के विवाद में लोगों ने महिला को पीटकर मार डाला। खूनी संघर्ष में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। आरोपी घर छोड़कर भाग गए। पीड़ित परिवार तरकुलवा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। दो आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन


तरकुलवा के मदारीपट्टी गांव में बदरी सिंह और कालिका सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम कालिका सिंह विवादित जमीन पर काम कर रहे थे। बदरी सिंह ने विरोध किया और कहा कि एक हाथ पीछे हटकर काम कराएं। इसी बात को लेकर कालिका पक्ष के लोग नाराज हो गए। उन्होंने बदरी को मौके पर गिराकर पीटना शुरू कर दी। मौके मौजूद उनकी पत्नी जोनिया देवी ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। जिसमें बदरी, गुंजा, विमला, सुमित्रा, रमेश, अंजना, मनीष, करिश्मा, चिंता घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मारपीट में दूसरे तरफ से किरन, हरिश्चंद्र, रामक्यास सहित अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को कसया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या से इंकार करते हुए विवाद को हादसा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर कालिका सिंह सहित 13 लोगोें पर घर में घुसकर मारपीट, धमकी, बलवा और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed