फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   With the help of the labor officer's funeral

तहसीलदार की मदद से हुआ मजदूर का दाह संस्कार

Fri, 16 Dec 2016 11:19 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 16 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
With the help of the labor officer's funeral
मदद की आस में बच्चियों के साथ बैठी मजदूर की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
भटनी (देवरिया)। दाने-दाने को मोहताज मजदूर की मौत के बाद सरकारी महकमे की नींद टूटी। तहसीलदार के सहयोग से मजदूर का दाह संस्कार हुआ। गांववालों की मदद से शुक्रवार को घर का चूल्हा जला। भाटपाररानी तहसील के मायापुर इमीलिया गांव के अमवा टोला निवासी 40 वर्षीय भगवानदास नोटबंदी के कारण 20 दिन से बेरोजगारी का सामना कर रहा था।
विज्ञापन



इससे मजदूर के घर का चूल्हा ठंडा पड़ गया था और भोजन नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और बुधवार रात मौत हो गई। मजदूर की पत्नी रब्बी देवी ने भूख से मौत होने की बात कही। पोस्टमार्टम के बाद शाम को दरवाजे पर लाश पहुंची तो तहसीलदार ओपी गोस्वामी ने दाह संस्कार के लिए एक हजार रुपये नकद, परिवार को कंबल दिया। कोटेदार से 50 किलो चावल और गेहूं दिलवाया।
विज्ञापन



मजदूर का दाह संस्कार उसके भाई हृदयानंद ने छोटी गंडक नदी के किनारे किया। पत्नी को पति के ब्रह्मभोज के खर्च की चिंता सता रही है। तहसीलदार ओपी गोस्वामी ने बताया कि दाह संस्कार और भोजन के लिए व्यवस्था कर दी गई है। मौत की वजह मालूम होने के बाद जो भी सरकारी मदद होगी, मुहैया कराई जाएगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मजदूर के पेट में अनाज का कुछ अंश होने और फेफड़े में संक्रमण होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन के बाद ही प्रशासन का अगला कदम स्पष्ट होगा। इस बीच पीड़ित परिवार की मदद के लिए किसी समाजसेवी संस्था या जनप्रतिनिधि के आगे न आने की चर्चा भी गांव  में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed