फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wife and husband looted

तमंचे के बल पर दंपति से लूट

Tue, 21 Mar 2017 11:42 PM IST
deoria
deoria Updated Tue, 21 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
 wife and husband looted
अपराध्‍ा - फोटो : anoop tiwari
भटनी। तमंचे के बल पर दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने 26,500 नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भटनी के तरफ भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस सकते में आ गई। पुलिस का कहना है कि पहले मामले की छानबीन की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना के पिपरा शुक्ल गांव निवासी संजय शुक्ला पडरौना में महेंद्रा बाइक की कंपनी में रिकवरी अफसर के पद पर कार्य करते हैं। मंगलवार को वह ससुराल भाटपाररानी थाना के बनकटा मिश्र गांव से पत्नी रिंकू शुक्ला को बाइक से लेकर सलेमपुर आए। यहां एक मिठाई की दुकान पर साले की शादी के लिए मिठाई तय की। इसके बाद पति-पत्नी पिपरा शुक्ल के लिए चले। दिन में करीब 1:15 बजे दोनों भटनी थाना के मिश्रौली कोइलार गांव के समीप पहुंचे थे कि सफेद रंग की आपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। बाइक रोकते ही एक बदमाश ने संजय शुक्ला की कनपटी पर तमंचा तान दिया और दूसरे ने रिंकू शुक्ला का पर्स लूट लिया। इसमें नकदी रुपये समेत सोने का एक मंगल सूत्र, दो अंगूठी, एक चेन थी। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भटनी की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। भटनी पुलिस सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा घुसरी गांव निवासी बदमाश बड़का और छोटका के घर पहुंची और दोनों का फोटो ली। फोटो देखने के बाद पीड़ित दंपति ने लूट की घटना में दोनों भाइयों के शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed