फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people face to face sect

दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने

Fri, 30 Sep 2016 11:02 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 30 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two people face to face sect
अपराध - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने हो गए। दो बार मारपीट भी हुई। पुलिस की सक्रियता के कारण बवाल टल गया। दोनों तरफ से कई लोगों को पुलिस ने रातभर लाकअप में रखा तो सुबह होते ही दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए। शामपुर बेलवा गांव में कुछ लोग मोहर्रम की तैयारी में थे।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि मोहर्रम की तैयारी में जुटे लोगों ने दूसरे पक्ष को जमकर पीटा। किसी तरह मामला शांत हुआ। रात नौ बजे के करीब पिटाई से घायल लोग गोलबंद होकर गांव के बाहर बैठे थे। तभी देवरिया से पांच लोग दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। नाराज लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। गांव में खेमेबंदी शुरू हो गई। दो बार मारपीट के बाद तनाव फैल गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


गुरुवार रात उन्हें लाकअप में रखा गया।  पुलिस ने सभी को शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। मामला सामान्य है। कुछ  लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed