फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Toilet scandal engulfed three principal and secretary

शौचालय घोटाले में तीन प्रधान और सेक्रेट्री फंसे

Thu, 04 Aug 2016 10:26 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 04 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Toilet scandal engulfed three principal and secretary
शौचालय - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। जिले में स्वच्छ भारत मिशन अभियान को धक्का लग रहा है। शौचालयों के निर्माण में घपले सामने आ रहे हैं। भागलपुर ब्लॉक के तीन गांवों सुकरौली, परसिया चंदौर और बकुची मिश्र गांव में शौचालयों का 11.22 लाख रुपये गबन का मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत की तहरीर पर पुलिस ने तीनों गांवों के तत्कालीन प्रधानों और सचिवों के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है। भागलपुर ब्लॉक के सुकरौली, परसिया चंदौर और बकुची मिश्र गांव को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वर्ष 2013-14 में 2.30-2.30 लाख रुपये और वर्ष 2014-15 में तीन-तीन लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन


इस धन से 2013-14 में 50-50 और 2014-15 में 25-25 लाभार्थियों को शौचालय का निर्माण कराना था लेकिन जांच पता चला है कि इन गांवों में अधिकांश शौचालय आंशिक रूप से बने हैं। लेकिन पूरा धन निकाल लिया गया है। सुकरौली में 3.55 लाख रुपये, परसिया चंदौर में 3.946 लाख रुपये और बकुची मिश्र में 3.736 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जिला पंचायत राज अधकिारी की ओर से तत्कालीन प्रधानों और सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। भागलपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत संजय मिश्र की तहरीर पर सुकरौली की तत्कालीन प्रधान रीता देवी, सचिव राजेंद्र शर्मा, परसिया चंदौर की तत्कालीन प्रधान आशा देवी और सचिव राजेंद्र शर्मा, बकुची मिश्र के तत्कालीन ग्राम प्रधान राजू मिश्र और सेक्रेट्री राजेंद्र शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed