फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The two were arrested Tppebaj two fled

दो टप्पेबाज दबोचे गए, दो भाग गए

Sat, 01 Oct 2016 11:21 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 01 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The two were arrested Tppebaj two fled
अंतर्राज्यीय दो लुटेरे गिरफ्तार। एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया (ब्यूरो)। बैंक से रुपये निकालकर जा रहे लोगों से छिनैती करने वाले दो टप्पेबाजों को पुलिस ने दबोच लिया है। दूसरी बाइक पर सवार उनके दो साथी भागने में सफल रहे। इस गैंग में छह लोग शामिल हैं जो विभिन्न जिलों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। 12 अगस्त को साकेतनगर के रहने वाले ठेकेदार दिनेश शाही का तीन लाख रुपये लेकर भागने की बात दोनों ने कबूल की है। उनके पास से 7500 रुपये और दो मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि ठेकेदार दिनेश शाही के साथ हुई घटना का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। घटना के पर्दाफाश के लिए सदर कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय, सर्विलांस प्रभारी राहुल सिंह और सीआई यूनिट के प्रभारी अनिल यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय क्षेत्र गश्त पर थे। अलीनगर मोहल्ले के जल निगम पंप के पास चेकिंग कर रहे थे। दो बाइक से चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो भागने में सफल हो गए। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रोहित यादव और सिकंदर यादव निवासी नया टोला जुराबगंज, कोढ़ा, कटियार, बिहार बताया। बाइक के कागज नहीं दिखा पाए। बताया कि इसे बिहार के गोपालगंज से लूटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पास से 7500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने साकेतनगर के दिनेश शाही के तीन लाख रुपये लेकर भागने की बात कबूल की, साथ ही मौके से भागने वाले दोनों साथियों का नाम बताया। कहा कि उनके गैंग में छह लोग शामिल हैं।



बैंक के आसपास से खड़े रहते हैं। रुपये निकालकर जाने वालों के पीछे लग जाते हैं। मौका मिलते ही रुपये छीनकर भाग जाते हैं। पुलिस ने इन दोनों को जेल भेज दिया। एसपी मोहम्मद इमरान ने रुद्रपुर के इंसपेक्टर रामअवतार यादव, एसआई राहुल सिंह, एसआई अनिल पांडेय, कांस्टेबल राहुल सिंह, विमलेश सिंह, मनीष दुबे और प्रदुम्मन जायसवाल को पांच हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed