फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The tenth student died by the noose

फंदा लगाकर दसवीं की छात्रा ने जान दी

Wed, 23 Mar 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 23 Mar 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
The tenth student died by the noose
फंदा लगाकर दसवीं की छात्रा ने जान दी। - फोटो : demo pic
रुद्रपुर में गोनाह सुरतपुरा की रहने वाली एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह पेपर खराब होने से आहत थी। घर वालों के अनुसार हाई स्कूल की परीक्षा दे चुकी लड़की का गणित और अंग्रेजी का पेपर खराब हो गया था। इस कारण वह अवसाद ग्रस्त रहती थी। घटना मंगलवार की रात 10 बजे की है।
विज्ञापन

गोनाह सुरतपुरा की रहने वाली मनीषा सिंह पं. श्रीकृष्ण उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती थी। उसके पिता की छह साल पहले मौत हो चुकी है। मनीषा अपनी मां और भाई अश्विनी सिंह के साथ रुद्रपुर के आदर्श चौराहे पर किराए का कमरा लेकर रहती थी। बकौल अश्विनी मनीषा बैरिया घाट में दसवीं की परीक्षा दे रही थी। उसका अंग्रेजी और गणित का पेपर खराब हो गया था। उसी दिन से वह अवसाद में थी। घर वालों के रोज समझाने के बाद भी वह चिंता से उबर नहीं पा रही थी। मंगलवार को होली की छुट्टी मनाने उसका पूरा परिवार गांव पहुंचा। रात्रि करीब दस बजे मनीषा ने घर के अंदर कुंडी में रस्सी बाध कर जान दे दिया। रात में खाना खाने के लिए बुलाने पर दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजे की कुंडी तोड़ कर परिवार के लोग अंदर गए। उसका शव कुंडी से लटक रहा था। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है। गांव के लोग हतप्रभ है। बुधवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed