फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The opposition threatened to throw acid at flirting

छेड़खानी के विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी

Thu, 10 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 10 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

शादी समारोह से घर लौट रही लड़कियों के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। घटना सोमवार की रात कोतवाली के देवरिया खास मोहल्ले की है। 

आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर लड़कियों के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो आरोपी लड़कियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगे। पुलिस की जांच में मामला अटक गया।

देविरया खास, के एक मोहल्ले की महिला ने तहरीर में कहा है कि मोहल्ले के ही रहने वाले तीन युवक उनके घर की लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं। कोतवाल को तहरीर दी गई। 

लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। जानकारी होने के बाद आरोपी धमकी देने लगे। सोमवार की रात महिला अपनी तीन बेटियों के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थी। 

आरोप है कि रास्ते में घेर कर मनचलों ने फिर से तीनों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला लड़कियों को लेकर घर में घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। 

आरोपी जबरदस्ती घर में घुसे और छेड़खानी करने के बाद लड़कियों के कपड़े फाड़ डाले। विरोध करने पर बगल के लोग पहुंचे। आरोपी मौके से निकल गए। 

पीड़ित महिला तीनों लड़कियों के साथ कोतवाली पहुंची और थाने में तहरीर दी। पुलिस सामान्य मारपीट की घटना बताकर मामले की जांच शुरू कर दी। 

पीड़ित महिला का आरोप है कि कई बार आरोपी उनकी बेटियों पर तेजाब से जलाने की धमकी दे चुके हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे आरोपियों का मन बढ़ गया है।

 पुलिस की लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती है। शहर के कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। आरोप सही मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed