फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The death of the driver, helper injured

हादसे में चालक की मौत, खलासी जख्मी

Thu, 04 Aug 2016 10:28 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 04 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
The death of the driver, helper injured
ट्रक चालक की मौत के बाद कोतवाली के बाहर मौजूद घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि खलासी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मनिहारी गांव के समीप सड़क पार करते समय दुर्घटना हुई। भलुअनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अभिनंदन ट्रक चलाकर परिवार को भरण पोषण करता था। बुधवार की रात वह सलेमपुर से देवरिया ट्रक लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी गांव के समीप ट्रक को भोजन करने के लिए रात करीब 9.30 बजे ट्रक रोका। ढाबे पर जाने के लिए चालक अभिनंदन और रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गोसाईडीह शाहपुर निवासी खलासी विंध्याचल प्रसाद सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया और खलासी का इलाज हुआ। पुलिस के जरिए हादसे की सूचना चालक के घरवालों को दी गई। पुलिस इस मामले में खलासी की तहरीर पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि सड़क पार करते वक्त हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed