फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teacher's body was found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला शिक्षक का शव

Wed, 31 Aug 2016 10:40 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 31 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Teacher's body was found in suspicious circumstances
पुलिस मौके पर पहुंच गई। - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदूू। दोमंजिला मकान में मंगलवार की रात शिक्षक की संदिग्ध हालात में लाश मिली है। शिक्षक की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। ससुरालवालों ने हत्या की बात पुलिसवालों से कही है।
विज्ञापन


फिलहाल देर शाम तक तहरीर नहीं दिए जाने के कारण केस दर्ज नहीं हो सका। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। बिरजापुर झंटौर गांव के धर्मेंद्र मिश्र उर्फ चिंटूू 35 पुत्र विद्या सागर मिश्र गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। तीन दिन पूर्व परिवारवालों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद पत्नी संगीता और दो बच्चियों को लेकर सदर कोतवाली के गोविंदपुर चले गए।
विज्ञापन


वह घर की बजाय ससुराल से ड्यूटी कर रहे थे। मंगलवार को दोपहर में पत्नी से बातकर शाम को आने को कहा। लेकिन रात में जब धर्मेंद्र ससुराल नहीं पहुंचे तो उनके साले गणेश ने फोन किया। मोबाइल रिसीव नहीं होने पर धर्मेंद्र के चाचा के पास फोन कर पता लगाने को कहा। रात में करीब 10.30 बजे गणेश बिरजापुर झंटौर पहुंचा।  दोमंजिला मकान के कमरे में तख्त पर धर्मेंद्र की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साले ने अगल-बगल के लोगों के अलावा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। धर्मेंद्र के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर पूरे दिन माथापच्ची करती रही। जिस कमरे में लाश बरामद हुई, उसका दरवाजा खुला था। जबकि बाहर का गेट अंदर से बंद था और दूसरी तरफ से आने जाने का भी रास्ता था। ऐसे में लोगों ने हत्या की आशंका जताई।


वहीं रात में अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह पहुंचकर घटना की जानकारी की। दूसरे दिन बुधवार को एसपी मोहम्मद  इमरान, सीओ सलेमपुर अजय राय भी पहुंच गए और परिवारवालों से घटना की जानकारी ली। धर्मेंद्र के पिता विद्यासागर और भाई दिलीप मिश्र, चाचा हृदयानंद मिश्र से काफी देर तक बंद कमरे में पूछताछ की। इस बाबत थानाध्यक्ष नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है। पीएम रिपोर्ट आने  पर वजह साफ हो जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed