{"_id":"58e3d46b4f1c1bf0125b4f2b","slug":"teacher-robbed-of-49-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से 49 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से 49 हजार की लूट
देवरिया
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
लूट की शिकार हुई शिक्षिका परिचित महिला के साथ गुठनी थाने में बैठी हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरोलेेमपुर। एक शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने थप्पड़ मारकर 49 हजार रुपये लूट लिया। दिनदहाड़े गुठनी थाना के पास लूट की वारदात होने से लोग सहम गए। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शिक्षिका ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुठनी थाना के बरपलिया गांव निवासी नफीस अंसारी की पत्नी रुखसाना खातून शिक्षिका हैं। इन दिनों उनके घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए वह गुठनी बाजार के केनरा बैंक से 49 हजार रुपये निकाली और परिचित महिला के साथ पैदल टेंपो स्टैंड पर जा रही थीं। अभी वह थाने के समीप पहुंची थी कि पीछे से मुंह बांधे एक बाइक पर सवार दो युवक आए और महिला का रुपये से भरा बैग छीनने लगे।
विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया और बैग लेकर दरौली की ओर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई गुठनी पुलिस बदमाशों को पीछा करते हुए दरौली थाना के खोरगांव में पहुंची। दरौली पुलिस की मदद से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। गुठनी एसओ मोहम्मद अकबर ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।