{"_id":"589f4dd74f1c1b8a5f37a2da","slug":"students-from-being-hit-by-truck-dies-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत
देवरिया
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित परसिया भंडारी के पास हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने ठोकर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा सदर कोतवाली के परसिया भंडारी गांव के समीप शनिवार को दिन में करीब 11 बजे हुआ। छात्र की मौत की खबर लगते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
सदर कोतवाली के चकसराय बदलदास गांव निवासी 18 वर्षीय जर्नादन यादव सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज में 9वीं का छात्र था। शनिवार को वह जिला मुख्यालय से साइकिल से गांव जा रहा था, अभी वह परसिया भंडारी के समीप पहुंचा था कि सलेमपुर के तरफ से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया।वह लहुलूहान होकर सड़क पर तड़पने लगा। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर लगते ही माता-पिता रोने-बिलखने लगे। गांव के लोग परिवार के सदस्यों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पिता ब्रह्मदेव यादव के चार पुत्र हैं। जर्नादन चौथे नंबर पर था। घर में सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का दुलारा था। दुर्घटना की खबर लगते ही उसके दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटता देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
एक अन्य हादसे में चारा मशीन से एक बालिका का दाहिना हाथ जख्मी हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजला गांव निवासी रामकिशोर की 9 वर्षीय पुत्री निधि शनिवार की शाम को चारा काट रही थी। उसका दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।