फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   She escaped from police custody

पुलिस अभिरक्षा से युवती फरार

Wed, 03 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 03 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी के साथ मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाई गई युवती फरार हो गई। पहले तो पुलिस पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास करती रही लेकिन मंगलवार रात मामला प्रकाश में आने के बाद महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


युवती की धरपकड़ के लिए वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित होने लगी। युवती के मऊ में होने की बात कही जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है।

मदनपुर शेखपुरा निवासी 18 वर्षीय युवती एक माह पहले मऊ कोतवाली के खेदूपुरा गांव निवासी मोहम्मद आरिफ के साथ फरार हो गई थी और दोनों ने निकाह कर लिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने इसी बीच युवती को पकड़ लिया और देवरिया अल्पवास में रखा। मंगलवार को युवती को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


बाद में उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सुरक्षा में साथ गई महिला कांस्टेबल रिपोर्ट लेने गई थी इस बीच भीड़ होने के कारण चकमा देकर युवती फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने पूरे मामले की जानकारी मदनपुर पुलिस को दी। पुलिस अभिरक्षा से युवती के फरार होने की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी देर रात तक मामले को दबाने में लगी रही।

देवरिया अल्पवास में युवती नहीं पहुंची तो कर्मचारियों ने महिला सिपाही से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह युवती को लेकर थाने आ गई थी।

जबकि थानेदार ने युवती के थाने में होने से इंकार कर दिया। धीरे- धीरे युवती के फरार होने की जानकारी महकमे में फैल गई। सभी थानों को सूचना दी गई।

युवती का लोकेशन मऊ बताया जा रहा है। पुलिस खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed