फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rngehath accountant arrested taking bribe

रिश्वत लेते रंगेहाथ लेखपाल गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2016 10:40 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 29 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rngehath accountant arrested taking bribe
बरहज में विजिलेंस टीम ने लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। 15 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को रंगेहाथ एक लेखपाल को गिरफ्तार किया। रिश्वत के रुपये के साथ पकड़े गए लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पैना गांव निवासी पुरुषोत्तम साहनी से लेखपाल गिरधारीलाल ने पैमाइश के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की थी। पुरुषोत्तम ने रिश्वत की रकम में से पांच हजार रुपये पहले दे दिया। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत गोरखपुर विजिलेंस विभाग से की। शुक्रवार की दोपहर विजिलेंस के इंस्पेक्टर राजहंस शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने तहसील परिसर में अपना जाल बिछा दिया।
विज्ञापन


पुरुषोत्तम 15 हजार रुपये लेकर तहसील में पहुंचे और लेखपाल गिरधारी लाल को उसके परिसर स्थित आवास पर जैसे ही दिया, वहां उसे तुरंत टीम के लोगों ने रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जब लेखपाल की तलाशी ली तो उसके पास से कुल 25 हजार रुपये बरामद हुए। लेखपाल के घूस लेते पकड़े जाने की खबर मिलते ही पूरे तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि टीम ने एक माह पूर्व तहसील परिसर में लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, लेकिन टीम के आने की भनक लेखपाल को मिल गई जिससे वह पकड़ा नहीं जा सका। लेखपाल को पकड़कर पुलिस थाने ले आई, जहां मुकदमा दर्र्ज कराने के बाद टीम लेखपाल को लेकर गोरखपुर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed