फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ramlkshn fire in two stores

रामलक्षन में दो दुकानों में लगी आग

Mon, 29 Aug 2016 11:14 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 29 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ramlkshn fire in two stores
आग पर किसी तरह काबू पाया गया। - फोटो : अमर उजाला
रामलक्षन। चौराहे पर एक मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने विकराल रुप ले लिया। दुकान धूं धूंकर जलने लगी। आग की लपटों में एक किराने की दुकान का गोदाम भी चपेट में आ गया। करीब दो घंटे तक के प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। इस घटना में दो व्यापारियों का करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई।
विज्ञापन



सोमवार की दोपहर तीन बजे रामलक्षन के रहने वाले अमितोष मल्ल अपने मोबाइल की दुकान में बैठे थे। इस दौरान तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में आग लग गई। दुकानदार दुकान से बाहर निकल कर भागा। चौराहे के लोग आग बुझाने में लग गए। मोबाइल, लैपटॉप आदि सामान जलने लगा। आग की लपट बगल में इलेक्ट्रानिक की दुकान में पकड़ ली।
विज्ञापन


आग का विकराल रुप देेख चौराहे पर भगदड़ मच गई। इस दौरान आग से निकली चिंगारी किराने के दुकानदार फूलचंद के गोदाम में पहुंच गई। गोदाम में रखा सामान भी जलने लगे। आग बुझाने को चौराहे पर काफी संख्या में लोग जुटे। दमकल कर्मियों और चौराहे के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दोनों व्यापारियों का करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। तहसील प्रशासन ने क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed