{"_id":"586d301c4f1c1ba70915a218","slug":"organically-in-deoria-madanpur-station-blew","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में बवाल, मदनपुर थाना फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया में बवाल, मदनपुर थाना फूंका
देवरिया
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर में थाने में अागजनी के बाद गाड़ियां भी फंूक दी गईं।
- फोटो : अनूप तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर (देवरिया)। दो दिन से लापता युवक की लाश मिलने से गुस्साई भीड़ ने बुधवार को उपद्रवियों जैसी शक्ल ले ली। मदनपुर थाने में तोड़फोड़ की और पुलिस की गाड़ियों, वाहनों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ के हमले में सीओ, इंस्पेेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और बाकी थाना छोड़कर भाग गए। पुलिस के असलहा लूटे जाने की भी चर्चा है। पुलिस के लाठीचार्ज के जवाब में भीड़ की ओर से पथराव और फायरिंग भी की गई। पूरा इलाका करीब ढाई घंटे बवाली माहौल से गुजरा।
मदनपुर, कोटिया मोहल्ला के फैज मोहम्मद का 22 वर्षीय बेटा रहमतुल्ला दो दिन पहले शौच के लिए घर से निकला तो लौटा नहीं। बुधवार सुबह केवटलिया के पास राप्ती में उसकी लाश मिली। इस जानकारी से परिवार ही नहीं आसपास के लोगों में उत्तेजना फैल गई। करीब 11 बजे धावा बोलने के अंदाज में मदनपुर थाने पहुंची और रहमतुल्ला की तलाश में पुलिस मुस्तैदी के अभाव से उसकी हत्या हो जाने का मुद्दा लेकर हंगामा शुरू कर दिया। थाने की इंस्पेक्टर शोभा सोलंकी ने गेट पर भीड़ रोककर समझाने की कोशिश की तो भीड़ बहस और तल्ख तेवर में आ गई।
इसी बीच सीओ रुद्रपुर शितांशु कुमार भी थाने के गेट पर पहुंच गए। उनके समझाने की शुरुआत करने से ही पहले भीड़ उनकी गाड़ी पर टूट पड़ी। तोड़फोड़ के बीच पुलिस वालों से मारपीट शुरू कर दी। ड्राइवर ने सीओ के बैठते ही गाड़ी लॉक कर थाने के भीतर दौड़ाई और भीड़ भी पीछा करने की शैली में थाने में घुस गई। पुलिस वाले संभल पाते कि इससे पहले अराजकता सा माहौल हो गया। डंडे-रॉड पुलिस वाहनों और पुलिस वालों पर बरसाते हुए लोग थाने की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लगे।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू दी। भीड़ में मौजूद महिलाओं के पास डब्बे और बोतलों में पेट्रोल, मिट्टी का तेल मौजूद था। तेल छिड़ककर जगह-जगह आग लगाना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे और पुलिस वाले जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। देखते-देखते असलहा समेत थाने और मालखाने का सामान, गाड़ियां आग की भेंट चढ़ने लगीं। थाने के बाद उग्र भीड़ ने बाहरी हिस्से में भी बवाल किया। गनियारी के पास केवटलियां गांव के गुड्डू सिंह की दुकान में आग लगा दी गई।
लगभग एक घंटे बाद कई थानों की फोर्स जुटने पर लाठियां बरसाकर उग्र भीड़ से थाना परिसर खाली कराया गया। पुलिस ने जब उपद्रवियों को कस्बे के भीतर खदेड़ा तो जमकर पथराव किया गया। बमुश्किल सख्ती करके दोपहर एक बजे भीड़ खदेड़ी जा सकी और स्थितियां सामान्य की ओर हुईं। डीआईजी गोरखपुर शिवसागर सिंह, डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसपी मोहम्मद इमरान, अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह समेत जिले के अन्य पुलिस अफसर जमे थे। देर शाम को आईजी मोहित अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।
बवाली माहौल के बीच सिपाही राममिलन गिरी, रामसमुझ और विनोद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीओ शितांशु कुमार, इंस्पेक्टर शोभा सोलंकी को भी चोट लगी हैं। पुलिस की गाड़ियों समेत 24 वाहन आगजनी की चपेट में आए, जबकि दो रिवाल्वर, 31 एसएलआर और इंसास राइफल सहित कई असलहे जल गए और कुछ लूट लिए गए। थाने के सभी अभिलेख और करीब 40 हजार नकदी भी आग की भेंट चढ़ने की बात कही जा रही है।
--------------
इंस्पेक्टर निलंबित, सीओ हटाए गए
देवरिया। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि मदनपुर थाने की इंस्पेक्टर शोभा सोलंकी को निलंबित कर दिया गया। रुद्रपुर सर्किल के सीओ शितांशु कुमार को हटा दिया गया है। मदनपुर की स्थिति नियंत्रण में है। आला अधिकारी मौके पर हैं। मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
-----------
थाने में उपद्रव पर 10 गिरफ्तार
देवरिया। देवरिया के एसपी मोहम्मद इमरान के मुताबिक मदनपुर थाने पर हमले में फायरिंग और आगजनी कर असलहे लूटने, गाड़ियों व रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचाने की घटना में वास्तविक क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। घटना में शामिल 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश है।