फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Looting priest hostage

पुजारी को बंधक बनाकर लूटपाट

Mon, 16 Jan 2017 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 16 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Looting priest hostage
पुजारी और शिष्य को बदमाशों ने पीटकर मूर्ति लूट ली। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। बिहार के चरखिया मठ का मुख्य दरवाजा तोड़कर बदमाशों ने पुजारी और उनके शिष्य को बंधक बना लिया। पिटाई करने के बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया। मठ में स्थापित राम सीता सहित चार मूर्तियों को लूट ले गए। घटना रविवार की रात साढ़े दस बजे की है। इलाके के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग गई। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


 बिहार, गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानाक्षेत्र के चरखिया में एक मठ है। जिसके महंत प्रेमचंद्र दास है। मठ में राम, सीता, लक्ष्मन और हनुमान जी की कीमती मूर्तियों को रखा गया था। महंत ने बताया कि रविवार की रात साढ़े दस बजे के करीब आधा बदमाश हथियार लेकर मठ में दाखिल हुए।
विज्ञापन

सभी ने मुंह को बांध रखा था। उन्होंने मुझे और शिष्य रामू की पिटाई कर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाश सभी मूर्तियों को लूट ले गए। महंत का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें नशीला इंजेक्शन भी लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह होश आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इलाके के लोग भी सक्रिय हुए। खबर पाकर लोग मठ में पहुंच गए। दोनों को उपचार के लिए विजयीपुर पीएचसी पर ले जाया गया। मूर्ति काले पत्थर की थी। एसओ विजयीपुर धन्नजय कुमार ने  बताया कि महंत ने करोड़ों की मूर्ति लूटे जाने की बात कहीं है, तहरीर मिली है। मठ के पास काफी जमीन है। एक्सपर्ट को बुलाया जा रहा है।


ताकि कीमत का सही आकलन हो सके। जनवरी 2010 में इसी मठ से विष्णु भगवान की मूर्ति चोरी हो गई थी। बघौचघाट पुलिस ने विशुनपुरा बाजार से मूर्ति को बरामद किया था। दो स्थानीय आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे। पहली बार भी बदमाशों ने जनवरी का महीना चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed