{"_id":"58f3ac224f1c1beb02470b3d","slug":"lko-police-come-in-search-for-cheater","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग की तलाश में पहुंची लखनऊ पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठग की तलाश में पहुंची लखनऊ पुलिस
deoria
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/मेहरौनाघाट।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी की तलाश में लखनऊ पुलिस लार पहुंची। दर्ज हुए मुकदमा में दिए गए पते पर पुलिस ने दबिश दी। लेकिन कोई मिला नहीं। बंद पड़े मकान पर पुलिस ने कोर्ट की ओर से जारी नोटिस चस्पा कर दिया।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी राहुल प्रताप सिंह ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में अमित कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। कार्रवाई में अमित का पता लार नगर के पिपरा वार्ड का है। पीड़ित का आरोप है कि अमित कई लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है। मुलाकात होने पर रुपये वापस करने के बजाए विवाद करने पर आमादा हो जाता है। पुलिस आरोपी की तलाश में शनिवार की देर शाम को लार पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से मुकदमा में दर्ज किए गए पते पर आरोपी के घर पहुंची। वहां मकान में ताला बंद था। पुलिस ने कोर्ट की ओर से जारी हुए नोटिस को दीवार पर चस्पा कर दिया। गोमतीनगर थाने से आए एसआई आदेश चंद ने बताया कि अमित धोखाधड़ी के केस में वांछित है। तलाश की जा रही है।