फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kiln boss is angry at the police station gherry

भट्ठा मालिक पर गुस्सा, कोतवाली घेरी

Mon, 16 Jan 2017 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 16 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Kiln boss is angry at the police station gherry
ईंट-भट्ठा मालिक के विरोध में जिलाधिकारी आवास पहुंचे मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भट्ठा मालिक के खिलाफ मजदूरों ने डीएम आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिससे सिविल लाइंस रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने मजदूरों को समझाने की कोशिश की तो मजदूर कोतवाली पहुंच गए और जमीन पर बैठ गए। कोतवाली दूसरे थाने का मामला बताकर पल्ला झाड़ रही है। जबकि मजदूरों ने कोतवाल को तहरीर  दी है।
विज्ञापन


बड़हरा, रामपुर इलाके में एसबीआई मार्क ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले कई मजदूर सोमवार की दोपहर मजदूरी नहीं मिले और भट्ठे पर मारपीट, छेड़खानी की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे। उन्होंने आवास को घेर लिया और मजदूरी भुगतान और सुरक्षा की मांग करने लगे। मजदूरों के सड़क पर उतरने के दौरान सिविल लाइन रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस डीएम आवास पर पहुंची और मजदूरों को समझाने लगे। इसके बाद मजदूर कोतवाली पहुंचे और जमीन पर बैठ गए। ईंट भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के करीब 90 मजदूर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम करने वाले कुमार भाष्कर ने बताया कि भट्ठे पर अक्सर मारपीट की जाती है। मजदूरी लोगों की फंस गई है। कुछ दिन से महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू हो गई। मारपीट में तीन लोगों का सिर फट गया है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले बालू राम, सुनीता, अजय अश्वनी, मंजूराम, सूरज, रोशन सहित अन्य लोगों की मांग है कि मालिक तत्काल बकाया मजदूरी दे, हिसाब कर वह अपने  घर लौट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed