{"_id":"56f0391a4f1c1b8217f14d24","slug":"killed-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू देखने गए चाचा की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू देखने गए चाचा की हादसे में मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बहू देखने गए चाचा की हादसे में मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में पेड़ से बाइक टकराने से जहां एक शख्स की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो लाश को कब्जे में लेने के लिए एक घंटे तलाश किया। बाद में जानकारी मिली कि घर वाले लाश को लेकर चले गए।
गोपालगंज, विजयीपुर थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी शारदानंद प्रसाद (40) अपने भतीजे के लिए दुल्हन देखने सोमवार को मझौलीराज नगर के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पर आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। दिन में करीब 3 बजे अभी वह मझौलीराज नगर के शंकर नगर मोहल्ले में पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि शारदानंद गंभीर रूप से घायल हो गए । इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा उनका एक रिश्तेदार बाल-बाल बच गया।
रिश्तेदारों ने घायल शारदानंद को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिकअप से लाश को लेकर रिश्तेदार उनके घर चले गए। एक घंटे बाद दुर्घटना की जानकारी होने पर लाश को कब्जे में लेने के लिए पुलिस वाले दीर्घेश्वरनाथ मंदिर और सीएचसी पर पहुंचे। बाद में किसी ने बताया कि लाश को लेकर घर वाले चले गए। मझौलीराज चौकी इंचार्ज ने बताया कि घर वाले लाश को लेकर चले गए। पेड़ से बाइक टकराने से शख्स की मौत हुई थी।