फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ITI student murdered body was found on the track

आईटीआई छात्र की हत्या, ट्रैक पर शव मिला

Wed, 16 Nov 2016 10:39 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 16 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
ITI student murdered body was found on the track
परवेज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। आईटीआई प्रथम वर्ष के एक छात्र की हत्या कर दी गई। देवरिया रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास दोनों रेलवे ट्रैक के बीच शव मिला। भोर में ही एक महिला की सूचना पर पहुंचे परिवारवालों ने उसकी  पहचान की।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसपी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सदर कोतवाली इलाके के महुअवां गांव निवासी लियाकत अली परिवार सहित भुजौली कॉलोनी में रहते हैं। उनके दो बेटों में परवेज आलम बड़ा बेटा था।
विज्ञापन


गौरीबाजार क्षेत्र के एक आईटीआई कॉलेज में वह प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार शाम छह बजे वह घर से निकला और लौटकर नहीं आया। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार की भोर में एक महिला ने फोन कर परवेज के हत्या की  सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि रेलवे मालगोदाम के पास दोनों रेलवे ट्रैक के बीच उसका शव पड़ा है। सूचना के बाद पहुंचे परिवारवालों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। परिवारवालों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसपी मोहम्मद इमरान मयफोर्स मौके पर पहुंचे। छात्र के सिर, कमर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट के निशान थे। शव देखने से पता चल रहा था कि उसकी हत्या कहीं और करके यहां फेंका गया है।


मोबाइल उसके पास ही मिला है। कॉल डिटेल से पता चला है कि एक महिला से वह घंटों बात करता था। पुलिस को आशंका है कि हत्या इसी वजह से हुई है। एसपी के निर्देश पर शव के पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। इस बाबत एएसपी एनके सिंह ने बताया कि रेलवे गोदाम के पास छात्र का शव मिला।  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed