फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Immersed in the river during immersion youth

विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक

Wed, 12 Oct 2016 11:10 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 12 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Immersed in the river during immersion youth
ओमप्रकाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बरहज (ब्यूरो)। कपरवार के उग्रसेन सेतु से मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को राप्ती नदी में गिरने से एक युवक डूब गया। साथियों ने इस बात की सूचना समीप के पुलिस पिकेट पर दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इससे नाराज लोगों ने कपरवार चौराहे से लेकर पुल तक सड़क जाम कर दिया। दोपहर दो बजे से चल रहे हंगामे और जाम को करीब पांच बजे डीएम अनिता श्रीवास्तव व एसपी मोहम्मद इमरान के पहुंचने के बाद समाप्त हुआ। नदी में डूबे युवक का बुधवार की शाम तक पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन


बड़का गांव के टोला रायबारी निवासी सुबास यादव का बेटा ओमप्रकाश उर्फ बब्बर साथियों के साथ कपरवार उग्रसेन सेतु पर मूर्ति विसर्जन करने गया था। प्रतिमा को पुल से नीचे गिराने के दौरान वह ट्रॉली से नदी में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के  गैर जिम्मेदाराना रवैये से नाराज लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। एसडीएम राकेश सिंह व सीओ गोरखनाथ भीड़ के गुस्से को देख खिसक गए। कुछ ही देर में भाजपा नेता विनय तिवारी और निशिकांत दीक्षित धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed