{"_id":"6b02041bc12f13afb401ec57","slug":"miscreants-opened-fire-at-two-locations-in-mohali-after-targeting-hair-master-salon-they-sprayed-bullets-at-an-architects-home-mohali-news-c-71-1-spkl1025-149175-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में बदमाशों ने दो जगह की फायरिंग, हेयर मास्टर सैलून के बाद आर्किटेक्ट के घर पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में बदमाशों ने दो जगह की फायरिंग, हेयर मास्टर सैलून के बाद आर्किटेक्ट के घर पर बरसाईं गोलियां
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली में बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े दो अलग-अलग जगह फायरिंग कर दहशत फैला दी। शनिवार को सेक्टर-79 के हेयर मास्टर सैलून पर गोलियां चलाने के बाद दोपहर फेज-11 में कोठी नंबर-293 को निशाना बनाया गया। यहां बाइक सवार दो हमलावरों ने आर्किटेक्ट हरप्रीत सिंह के घर पर तीन राउंड फायर किए। एक गोली उनके बेहद नजदीक से गुजर गई। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। दोनों वारदातों में एक ही गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दोनों मामलों को जोडक़र भी जांच कर रही है।
फेज-11 में कोठी नंबर-293 में रहने वाले हरप्रीत सिंह पेशे से आर्किटेक्ट हैं और प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 3.10 बजे बाइक सवार दो युवक उनकी कोठी के बाहर पहुंचे। हमलावरों ने पहले घर की पहली मंजिल की तरफ दो राउंड फायर किए। गोलियां वहां ग्रिल पर सूख रहे कंबल में लगीं। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर हरप्रीत सिंह को पहले लगा कि किसी ने पटाखे चलाए हैं। जब वह बालकनी में पहुंचे तो हमलावरों ने एक और गोली चला दी। यह गोली उनके बिल्कुल नजदीक से निकल गई। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए। हरप्रीत सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद स्पेशल सेल और फेज-11 थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए हैं।
न रंगदारी का फोन आया, न किसी से रंजिश
पुलिस को दिए बयान में हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं है। उन्हें कभी रंगदारी के लिए फोन भी नहीं आया और न ही किसी ने धमकी दी थी। ऐसे में उनके घर को निशाना बनाने के पीछे हमलावरों का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दोनों वारदातों के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
एक के बाद एक दो जगह फायरिंग की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए दोनों घटनास्थलों और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों वारदातों के पीछे एक ही गैंग का हाथ है या नहीं।
2 सितंबर को भी हेयर मास्टर सैलून पर चली थीं गोलियां
सेक्टर-79 स्थित हेयर मास्टर सैलून पर इससे पहले 2 सितंबर को भी बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की थी। उस समय सैलून में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। हमलावरों की गोली सैलून के शीशे पर लगी थी। जांच में सामने आया था कि सैलून संचालक साहिल कपूर को पहले से रंगदारी के लिए फोन आ रहे थे और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। सैलून मैनेजर आमिर हुसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अलग-अलग गैंगस्टर ग्रुपों से जुड़े होने का दावा करने वाले लोग साहिल कपूर से रंगदारी मांग रहे थे। इस बार दोबारा सैलून को निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस के सामने गैंगस्टर कनेक्शन की जांच भी अहम हो गई है।
कोट्स
हेयर मास्टर सैलून पर शाम के समय दो युवकों ने फायरिंग की है। युवकों ने अपना मोटरसाइकिल स्लिप रोड पर खड़ा किया और सैलून के बाहर आकर गोलियां चलाईं। गोली सैलून के शीशे पर लगी है। पुलिस ने मौके से खोल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने फरार होने के लिए कौन सा रास्ता अपनाया, इसे ट्रेस किया जा रहा है।- गौतम चीमा, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर