फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hospital demolition of illegal construction

अस्पताल में अवैध निर्माण ढहाया

Thu, 01 Dec 2016 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 01 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
 Hospital demolition of illegal construction
डीएम ने बुलडोजर चलवा दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला अस्पताल परिसर में वर्षों पूर्व हुए अवैध निर्माण पर बृहस्पतिवार की सुबह डीएम ने बुलडोजर चलवा दिया। सुबह आठ बजे हुई इस कार्रवाई से सभी अनभिज्ञ रहे। कार्रवाई की जद में एक और दुकान आ गई जिसको लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। सूचना मिलने के बाद अवैध अतिक्रमण करने वाले के होश उड़ गए। कुछ वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मदद से एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल परिसर में एक दुकान का निर्माण करा लिया था। चाय, पानी, बिस्किट, फोटोकॉपी आदि किया जाता था।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एडी हेल्थ और जिलाधिकारी से की थी। जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र और आयुष विभाग के नए भवन का लोकार्पण करने पहुंची डीएम को शिकायत मिली थी। उन्होंने अवैध अतिक्रमणकारी को बुलाया और पूछा कि परिसर में किसके आदेश पर निर्माण करा लिया है। कोई आदेश हो तो दिखाए अन्यथा अतिक्रमण हटा ले।
विज्ञापन


यदि ऐसा नहीं किए तो अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा। इसके बाद महीनों मामला शांत रहा। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे एसडीएम सदर सचिन कुुमार सिंह फोर्स और बुलडोजर लेकर पहुंचे। 15 मिनट में ही उन्होंने अतिक्रमण को जमींदोज करा दिया। इसके बगल में एक पीसीओ की दुकान थी। उसे भी ध्वस्त कराया गया है। हालांकि इसका मुकदमा हाईकोर्ट में लंबित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने डीएम से आपत्ति दर्ज कराई है। सीएमएस एएम वर्मा का कहना है कि डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने परिसर में अवैध रूप से बनी दुकान को ढहाया है। दुकान के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed