फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former head shot, serious

पूर्व प्रधान को गोली मारी, गंभीर

Mon, 26 Sep 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 26 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
      Former head shot, serious
Crime Scene

विज्ञापन
रुद्रपुर/रामलक्षन। सेखुई के पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव 50 वर्ष को बाइक सवार दो बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। गोली उनके पीठ में लगी है। बदमाशों ने उन पर एक किलोमीटर तक दौड़ाकर गोली चलाई। पूर्व प्रधान के बाइक से गिरने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना स्थल से दो तमंचा बरामद हुआ है। पूर्व प्रधान को घायलावस्था में गौरीबाजार पीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सेखुई गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव भट्ठा चलाते है।

वह रोज की तरह रामलक्षन चौराहे से शाम 6.30 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रामलक्षन पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा करने लगे। पेट्रोल पंप से 50 मीटर दूर पहुंते ही बदमाशों ने पूर्व प्रधान पर फायर झोक दिया। पहली गोली चलते ही वह तेजी भागने लगे। बदमाश पीछे से फायर करते हुए बनसप्ती बाजार चौराहे पर उनके पीठ में गोली दाग दी। वह लड़खड़ा कर गिर गए।
विज्ञापन



बदमाश भी बाइक से गिर गए। इस दौरान उन्होंने प्रधान पर एक गोली और चलाई। गोली उनकी पीठ में लगी है। सिर में भी छर्रे लगे है। हेलमेट पहने बदमाश घटना स्थल पर दो तमंचा छोड़कर गौरीबाजार की ओर भाग गए। मौके पर पहुंची रामलक्षन चौकी पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। पूर्व प्रधान की क्षेत्र में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस बाबत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पूर्व प्रधान को इलाज के लिए भेज दिया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed