फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Firing ground in dispute, three injured

जमीन विवाद में फायरिंग, तीन जख्मी

Thu, 21 Jan 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 21 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ चालीस राउंड से अधिक फायरिंग में तीन लोग जख्मी हो गए। विवाद गुरुवार की सुबह बरहज के देईडीहा गांव में हुआ।
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने कारतूस, राइफल, और बंदूक का खोखा बरामद किया। पूरे मामले में बरहज पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है।

दोनों तरफ से नौ लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा का केस दर्ज हुआ है। इसमें बरहज के ब्लॉक प्रमुख भी शामिल हैं।

एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने भी एक मुकदमा दर्ज किया है जिसमें दोनों पक्ष के सभी आरोपी शामिल हैं।

बरहज, लवरछी निवासी राजित यादव का भट्ठा देईडिहां गांव में है। आरोप है कि भट्ठा मालिक जमीन से मिट्टी निकलवा रहे थे।

इससे एक चकरोड भी प्रभावित हो रही थी। देईडीहां गांव के सुधाकर उपाध्याय ने गुरुवार की सुबह मिट्टी निकालने का विरोध किया।

दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। सुधाकर उपाध्याय द्वारा दी गई जानकारी पर बरहज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इसी बीच चार से अधिक चार पहिया वाहन में सवार कई लोग देईडीहां भट्ठा पर पहुंच गए और फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठेे हो गए।

पुलिस की मौजूदगी में दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने बताया कि करीब चालीस से अधिक राउंड दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

गोली लगने से राजित यादव, अंगेश, नागेंद्र यादव घायल हो गए। जेसीबी चालक रघुनाथ भी घायल हो गए। गैंगवार की सूचना पर भलुअनी, खुंखूदू और मईल थानेदार फोर्स के साथ गए।
विज्ञापन


सीओ रुद्रपुर ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर तीस खोखा, दो कारतूस बरामद किया है। दोनों तरफ से नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसमें बरहज के ब्लाक प्रमुख रणजीत यादव भी शामिल है।

एसओ परमाशंकर यादव ने बताया कि एक पक्ष के राजित यादव, अमित यादव, रणजीत यादव, मंजीत यादव, नागेंद्र यादव और दूसरे पक्ष के सुधाकर उपाध्याय, प्रभाकर उपाध्याय, कमलाकर उपाध्याय, विसंभर के ऊपर कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed