{"_id":"57320f334f1c1b7651919c6e","slug":"finance-company-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी पर हंगामा किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी पर हंगामा किया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी पर हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज के नगर के नंदना वार्ड पश्चिमी रूद्रपुर रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर आक्रोशित खाताधारकों ने कंपनी के खिलाफ मंगलवार की दोपहर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया । खाताधारकों का आरोप था कि उनके खातों में जमा रुपये का भुगतान नहीं किया गया और अब कर्मचारी बैंक बंद करके फरार चल रहे हैं।
नाराज खाताधारक थाने पर भी मुकदमा लिखाने गए लेकिन थानेदार से मुलाकात नहीं हो पाई। बताया जाता है कि कई दिनों से बंद चल रही इस फाइनेंस कंपनी को खाताधारकों के बीच लाखों रुपये भुगतान करने हैं। खाताधारक बुधिया देवी, रमावती देवी, सुनील कन्नौजिया, अविनाश, कुंती देवी, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, बेबी यादव, अफरोज आदि ने बताया कि आठ माह से हम लोग अपने जमा रुपये पाने के लिए इस बैंक का चक्कर काट रहे हैं। बैंक मैनेजर प्रतिदिन रुपये देने के लिए बुलाते थे, लेकिन कुछ दिन से बैंक पर ताला लटका हुआ है। एसओ पने बताया कि फाइनेंस कंपनी के खिलाफ खाताधारकों से जानकारी मिली है। जांच कराने के बाद कोई भी कार्रवाई की जाएगी।