फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electoral revenge on the brothers in the attack

चुनावी रंजिश में भाइयों पर जानलेवा हमला

Thu, 05 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 05 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electoral revenge on the brothers in the attack
बघौचघाट के महुअवा खूर्द में मारपीट में घायल विवेक गिरी।
बघौचघाट में चुनावी रंजिश केे लेकर महुआ खुर्द गांव में बवाल हो गया। दरवाजे पर चढ़कर गांव के कुछ मनबढ़ों ने सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। विवाद में चाकू और भाला लगने से दोनों भाई जख्मी हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वारदात की सूचना पर पुलिस के नहीं पहुंचने पर गांव में आक्रोश है। मारपीट के बाद गांव में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन


बघौचघाट  थानाक्षेत्र के महुआ खुर्द में पंचायत चुनाव के दौरान गोलबंदी हो गई। चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हो चुकी है। गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब गांव के विवेक गिरी दुकान पर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद विवेक घर चला गया। जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग विवेक के दरवाजे पर चढ़ गए और मारपीट शुरू करने लगे। बचाव के लिए विवेक का भाई विकास भी पहुंच गया। नाराज लोगों ने दोनों भाईयों को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने विवेक के सीने में भाला घोंप दिया। वह जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन


पिटाई के दौरान विकास की आंख में चाकू लग गया। दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना लोगों ने बघौचघाट पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस समय से नहीं पहुंची। नाराज गांव के लोगों ने दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पहुंचने के बाद विवेक की हालत खराब हो गई। घायल युवक के होश में नहीं आने के कारण दोनों भाइयों को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed