फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of soldier in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत

Thu, 04 May 2017 10:39 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 04 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Death of soldier in suspicious circumstances
सिपाही हरिकेश प्रसाद की मौत की सूचना पर बदहवास परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बनकटा। बुधवार की देर रात एक सिपाही की तबियत अचानक खराब हुई। पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने पीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात सिपाही की मौत हो गई। बनकटा थानाक्षेत्र के गौरा गांव निवासी निवासी हरिकेश प्रसाद सिपाही थे। उनकी तैनाती श्रावस्ती जिले में थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आए थे। बुधवार की रात भोजन करने के बाद पूरा परिवार सोने चला गया। रात 11 बजे के करीब हरिकेश प्रसाद की  तबियत खराब हुई। उसके पेट में तेज दर्द और उल्टी होने लगी। जानकारी होते ही लोग घर के लोग उसे आनन फानन में लेकर पीएचसी पर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद कोई सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रात तीन बजे के करीब सिपाही की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया। हरिकेश के दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद पत्नी बदहवास है। परिवार में मातम छाया है। गांव के लोग सिपाही को मिलनसार स्वभाव का बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed