{"_id":"580268964f1c1b4a2c28f972","slug":"dance-to-the-beat-in-two-villages-in-the-idol-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन में डांस करने को लेकर दो गांव में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूर्ति विसर्जन में डांस करने को लेकर दो गांव में मारपीट
देवरिया
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। मूर्ति विसर्जन में डांस करने को लेकर दो गांव के युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें प्रधान समेत 13 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ भाग निकले। सभी घायलों का इलाज पुलिस कस्टडी में हुआ।
इसको लेकर दोनों गांव के बीच तनाव है। लार थानाक्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव के लोग शुक्रवार की शाम मूर्ति लेकर सोहगरा घाट विसर्जित करने जा रहे थे। शाम करीब सात बजे मूर्ति अभी दोगारी बंधे पर पहुंची थी कि डीजे की धुन पर डांस करने को लेकर दोगारी और मटियरा जगदीश गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई।
मारपीट में दोगारी मिश्र के प्रधान राजाराम यादव, तारकेश्वर, प्रदीप यादव, आकाश यादव, चंद्रमा यादव, राजबली यादव, जगदंबा और मटियरा जगदीश के दयाशंकर प्रजापति, रामचन्द्र, जयकिशुन, संजय कुमार गोड़, रजनीश और संजय घायल हो गए। मारपीट होने से जुलूस में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इसमें कई लोगों का सिर फटा है। मारपीट के कारण देर रात को मूर्ति विसर्जित की गई।
विज्ञापन
दोनों गांव के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस शनिवार को भी गांव में दो बार गई थी। इस बाबत सीओ अजय राय ने बताया कि डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।