फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Daft woman attempted rape

मंदबुद्धि युवती से गैंगरेप का प्रयास

Tue, 21 Feb 2017 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 21 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Daft woman attempted rape
Rape - फोटो : Times of India
गौरीबाजार। बारात आए तीन युवकों ने एक मंदबुद्धि  युवती को अगवा कर दुष्कर्म किया। पीछे से गुजर रहे कार सवार ने यूपी-100 को सूचना दी। सक्रिय हुई पुलिस ने चार पहिया चालक को हिरासत में ले लिया। दो युवक मौके से भागने में सफल रहे। तीन लोगों पर पुलिस ने गैंगरेप के प्रयास का केस दर्ज किया। जबकि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सोमवार को बिहार के भोरे से बैतालपुर इलाके में बारात आई थी।
विज्ञापन


द्वारपूजा के बाद स्कार्पियो में सवार तीन बाराती बैतालपुर मॉडल शाप पहुंचे। कुछ बाराती पहले से मॉडल शाप पर मौजूद थे। शराब पीने के बाद स्कार्पियो सवार तीन युवक बारात में लौट रहे थे। रास्ते में एक मंदबुद्धि युवती दिखाई दी। आरोपियों ने उसे गाड़ी में खींच लिया। आरोप है कि तीनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीछे से आ रहे कार सवारों को संदेह हुआ तो 100 नंबर पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती बेसुध थी और बारात में स्कार्पियो खड़ी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल चालक को हिरासत में ले लिया। घटना में मौजूद दो अन्य युवक मौके से भाग गए। गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को अपहरण और गैंगरेप की तहरीर दी। तीनों आरोपियों को घटना में नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने स्कार्पियो और चालक को हिरासत में ले लिया। युवती का मेडिकल कराया गया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि  तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed